
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी की रिपोर्ट-
सीतामढी बिहार: आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में भारत सरकार द्वारा 18 से 22 अप्रैल तक पूरे भारत में लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेले के अवसर पर बुधवार को देर रात तक एक संक्षिप्त रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त केंद्र, सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में किया गया। इस कैंप में अंजली कुमारी, अमरेंद्र कुमार, चुडामणि गौतम, आलोक कुमार, आशीष व्याहुत, विकास कुमार चिंटू, सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार, विशाल कुमार, सहित 15 लोगो ने रक्तदान किया। रक्तदाता समूह सीतामढ़ी द्वारा आयोजित इस कैंप में समूह के संयोजक अतुल कुमार एवं डाक्टर अनुपम शुक्ला का जन्मदिन मनाया गया।
मौके पर समूह के टीम लीडर नीरज गोयनका, डाक्टर राजेश सुमन, डाक्टर प्रतिमा आनंद, सीतामढी फोटोग्राफर एशोसिएसन के अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व सैनिक अनिल कुमार, जय हिंद परिवार से संदीप डालमिया, डाक्टर अरुण कुमार सिंह, एल टी तनवीर जकी, एल टी मनीष कुमार , आफताब आलम, सतीश कुमार, अमन हिसारिया, इत्यादि मौजूद रहें।


