
विकेश कुमार पूर्वे प्रतिनिधी सीतामढी की रिपोर्ट-
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक लगी आग 5 लाख रुपए का सामान जलकर हुआ राख
सीतामढी बिहार:बीते शनिवार की आधी रात को विश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक सीतामढ़ी गोयनका कॉलेज के समीप स्थित में अचानक लगी आग मौके कुछ राहगीरों ने देखा और जिसकी सूचना सीतामढ़ी टाउन थाना को दिया गया टाउन थाना द्वारा अग्निशामक वाहन को भेजा गया जिससे आग पर काबू पाया जा सका
जब तक पूरी सामान जलकर बर्बाद हो चुका था उसके बाद आग की सूचना दुकानदार अरुण कुमार को दिया गया जिसके बाद वह तुरंत पहुंचे और दुकान की स्थिति को देखकर मायूस हो गए और सोचने लगा जब रात को हम दुकान बढ़ा कर जा रहे थे उस समय सब ठीक था और सारे सामान को बहुत अच्छा तरीका से रखे गए थे अचानक यह क्या हो गया जो सब कुछ बर्बाद हो गया दुकानदार अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि लम सम 500000 के ऊपर की सामान जलकर राख हो चुका है साथ ही कई प्रकार के जरूरी कागजात भी जल चुका है काउंटर तक जल चुका है बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगा है जिसके बाद पूरा दुकान जल गया है



