इटावा

16 से 22 जुलाई, 2022 के मध्य भूजल सप्ताह मनाया जायेगा इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया

16 से 22 जुलाई, 2022 के मध्य भूजल सप्ताह मनाया जायेगा इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया

इटावा यूपी: भूजल जागरूकता को एक अभियान का रूप देने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई , 2022 तक “ भूजल सप्ताह के आयोजन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव, उ० प्र० शासन लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में विगत वर्षो की भांति दिनांक 16 से 22 जुलाई, 2022 के मध्य भूजल सप्ताह मनाया जायेगा।
उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया है कि भूजल सप्ताह का उद्देश्य भूजल की सुरक्षा, नियोजित विकास, सरंक्षण तथा उसके विवेक युक्त उपयोग एवं विनियमित दोहन हेतु जन – जागरूकता अभियान खण्ड स्तर पर आयोजित किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं, जिसमें सम्बन्धित सभी विभागों के सहयोग एवं सहभागिता के साथ – साथ विशेष रूप से स्थानीय स्कूल , कॉलेज तथा शैक्षिक संस्थानों आदि की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने पर विशेष बल दिया गया है। इसके अतिरिक्त भूजल के महत्व के प्रति आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट करने एवं प्रचार प्रसार के लिए परिचर्चा और संवाद, निबन्ध प्रतियोगिता, वाद – विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जायेगा साथ ही साथ कठपुतली का प्रदर्शन, लोक नृत्य/ गीत और नुक्कड़ नाटक, पोस्ट्स, होडिंग, बैनर्स इत्यादि का प्रदर्शन भी कराया जायेगा।
वर्षा जल संचयन एवं भूजल संवर्धन से सम्बन्धित योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण यथासंभव क्षेत्र के माननीय जन प्रतिनिधियों द्वारा भूजल सप्ताह की अवधि में कराया जाये। जल शक्ति अभियान -3 का शुभारम्भ 29 मार्च , 2022 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा किया गया है। यह अभियान देश भर के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक साथ ‘‘कैच द रेन: जहाँ भी, जब भी सम्भव हो जल का संग्रह करें’’ थीम के साथ प्रारम्भ किया गया है। अभियान की अवधि 01 अप्रैल , 2022 से 30 नवम्बर , 2022 तक निर्धारित किया गया है। इस अभियान का उददेश्य मानसून के प्रारम्भ से पहले कृत्रिम पुनभZरण संरचनाओं का निर्माण, वर्तमान तलाबों और जल निकायों को पुनर्जीविका करके नए जल निकायों का निर्माण, चेकडैमों का पुनरोद्धार, आद्रभूमि तथा नदियों का कायाकल्प करके वर्षा जल का संचय करना है। इस सम्बन्ध में यह भी निर्देश प्राप्त हुये हैं कि इस वर्ष दिनांक 16 जुलाई, 2022 से 22 जुलाई, 2022 के मध्य आयोजित भूजल सप्ताह का मुख्य विचार बिन्दु “जन – जन तक जल पहुँचाना है, जल संरक्षण अपनाना है’’ रखा गया है, जिस पर उक्त आयोजन केन्द्रित रहेगा।
उन्होने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिनांक 16 जुलाई, 2022 से 22 जुलाई, 2022 के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन करना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से जिला नोडल अधिकारी, सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई इटावा को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें, जिससे शासन को ससमय अवगत कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button