
कलेक्टर ने मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण
रीवा एमपी: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना 20 जुलाई को होगी। नगर निगम रीवा के महापौर तथा पार्षद पदों की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रीवा में की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतगणना की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुढ़ एवं सेमरिया नगर परिषदों में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


