इटावा

उच्च न्यायालय प्रयाग के मुख्य न्यायाधीश ने ऐतिहासिक ब्रह्माणी देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की-

उच्च न्यायालय प्रयाग के मुख्य न्यायाधीश ने ऐतिहासिक ब्रह्माणी देवी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की-

इटावा यूपी: उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश जिंदल ने यमुना नदी की तलहटी में स्थित बीहड़ी क्षेत्र के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ ब्रह्माणी देवी मंदिर पहुंचे। साथ में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी उनके नजर आए। वे कई मिनट तक मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना करते रहे।
उनका यहां पहुंचना उनकी आस्था को प्रकट करता है उन्होंने मंदिर पुजारी के साथ वेद मंत्रोंच्चार करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर का भ्रमण किया और अन्य विराजित मूर्तियों की जानकारी हासिल करते हुए दर्शन किए।
उस समय एसडीएम नम्रता सिंह, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, तहसीलदार यदुवीर सिंह, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह, बलरई थानाध्यक्ष अल्मा अहिरवार व क्षेत्रीय लेखपाल भी साथ में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button