शिवराज सिंह राजपूत इटावा-
प्रत्येक माह के प्रथम, तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवसों का आयोजन
इटावा यूपी: शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम, तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवसों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में माह के प्रथम शनिवार कल दि. 06 अगस्त, 2022 को तहसील भरथना में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसील भरथना में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे।



