फैक्ट चेक

जम्मु-कश्मीर:- 65 वर्षीय महिला ने दिया जुड़वा बच्चे को जन्म!

आलोक कुमार झा की रिपोर्ट !

🍼 कश्‍मीर से एक अजीबोगरीब खबर आई है। 65 वर्षीय एक कश्मीरी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बच्‍ची के 80 वर्षीय पिता ने इसे अनमोल उपहार बताया है। इस महिला को अब विश्‍व की सबसे अधिक उम्र की मां बनने वाली महिला माना जा रहा है। उसने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस दंपती का पहले से ही एक 10 साल का बेटा है। प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद महिला को पुंछ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर बाद उसने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 80 वर्षीय पिता हकीम दीन ने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और सरकार से अपील की कि उसके परिवार को बच्चे को खिलाने और पालने में मदद की ज़रूरत होगी। आमतौर पर रजोनिवृत्ति भारत में 47 वर्ष की आयु में औसतन समाप्‍त होती है। एक बार जब यह समाप्‍त हो जाती है तो बाद में संतति की कोई संभावना नहीं होती। लेकिन यह एक दुर्लभ मामला है। कश्मीर के एक प्रसूति विशेषज्ञ ने संवाददाताओं को बताया कि जो महिलाएं 50 वर्ष की आयु के बाद जन्म देती हैं, वे आईवीएफ प्रक्रियाओं के माध्यम से ऐसा करती हैं। यदि माँ के दावे सही हैं, तो वह आधिकारिक रूप से दुनिया की सबसे बूढ़ी मां बन जाएगी जिसने संस्‍थागत प्रसव से शिशु को जन्‍म दिया है। वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक उम्र की मां स्पेन की मारिया डेल कारमेन बुसाडा डी लारा है। उन्होंने आईवीएफ उपचार के माध्यम से 66 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button