Uncategorized

पुणे रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर पुरस्कार वितरण

पुणे रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर पुरस्कार वितरण

पुणे ( वि.स.प्रतिनिधी) पुणे रेल मंडल पर १५ सितंबर से शुरू हुए राजभाषा पखवाड़ा का ३० सितंबर को समापन हुआ । समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने की पखवाड़े के दौरान निबंध , वाक् एवं टिप्पण आलेखन , हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्नमंच आदि प्रति आयोजन किया गया , जिसमें कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

पुरस्कार वितरण के दौरान काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया , जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा सहित सुधांशु मित्तल , शीतल वाली , सुरेशचंद्र जैन , राजेश टेगोर , प्रशांत मिश्रा तथा विनीश सक्सेना , रविकांत कालीचरण , श्रीमती प्रीति शेवडे , श्याम ढोके , तुषार वर्मा , श्रीमती रत्नप्रभा प्रभुणे , सुश्री शुभांगी सावंत , कुंदन नेगी आदि अधिकारियों कर्मचारियों ने विभिन्न रसों से ओतप्रोत प्रेरक रचनाएं प्रस्तुत की जिसका संचालन कार्यकारी इंजीनियर हिंदी विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित थे जिसका सूत्रसंचालन राजभाषा अधिकारी डॉ . शंकरसिंह परिहार ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button