Uncategorized

बाँका:- खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, रेफर !

प्रीतम सुमन की रिपोर्ट :

अमरपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला बुरी तरह से झुलस गयी। गंभीर स्थिति में परिजन महिला को ईलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाये जहां अस्पताल के प्रभारी डाक्टर अभय प्रकाश चौधरी ने महिला रीना देवी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। मौके पर उपस्थित महिला के परिजनों ने बताया कि महिला खाना बना रही थी तभी अचानक महिला के साड़ी में आग पकड़ लिया।महिला के द्वारा शोर मचाने के बाद परिजन दौड़कर महिला के पास पहुंचे ।आनन -फानन में परिजन महिला को ईलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद डाक्टरों ने महिला की स्थिति चिंताजनक बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button