शिक्षा

बाँका:- अमरपुर रेफरल अस्पताल में दिव्यांग शिविर का आयोजन!

प्रीतम सुमन की रिपोर्ट :

शहर के रेफरल अस्पताल परिसर में दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित दिव्यांग जनों का आधार कार्ड एवं चार फोटो स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लिया गया। बताते चलें विगत 30 दिसम्बर को अमरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रेफरल अस्पताल के प्रभारी डाक्टर अभय प्रकाश चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी एवं बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अमरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये कुल 270 आवेदन प्राप्त हुई थी। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क आदित्य कुमार ने बताया कि सभी आवेदन का अवलोकन किया जा रहा है। 100 आवेदकों का आधार कार्ड एवं चार फोटो लिया जा रहा है ताकि आगामी पांच जनवरी को सभी आवेदकों का विकलांग सार्टिफिकेट निर्गत किया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी अंजनी कुमार ,मुहम्मद बाबर समेत अस्पताल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button