अपराध

नालंदा:-मजदूरी का पैसा मांगने पर दबंगों ने मजदूर सहित परिजनों को पीटा !

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

बेन थाना इलाके के बासबन विगहा गांव में  मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत नल जल योजना की मजदूरी का पैसा मांगने पर दबंगों ने एक ही परिवार के महिला सहित चार लोगों को धारदार हथियार से पीटकर जख्मी कर दिया | सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लाया गया| दरअसल प्रदुमन ने मुख्यमंत्री नल जल योजना में मजदूरी का काम किया था जब वह मजदूरी मांगने गया तो नागेश्वर ने रुपए देने से न सिर्फ इंकार कर दिया, बल्कि पूरे परिवार को बेरहमी से पीट- पीटकर जख्मी कर दिया | साथ ही जमकर पथराव भी किया | इस घटना में प्रदुमन के पिता नंदू चौहान, बहन गीता देवी, चाचा अजीत चौहान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button