शिक्षा

बेगुसराय:हारने के बाद भी सेवा में लगे हैं पूर्व विधायक!

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ बोगो सिंह ने जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा कंबल!

बेगूसराय में हर वर्ष की भांति जदयू के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह कंबल वितरण समारोह आयोजित कर गरीबों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बावजूद बोगो सिंह लोगों के बीच लगातार अलग-अलग पंचायतों में गरीब लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल का वितरण कर रहे हैं। बोगो सिंह ने शाम्हो प्रखंड सहित रामदिरी पंचायत, सीहमा और बदलपुरा में सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया । ठंड के मौसम में कंबल मिलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button