शिक्षा

शिवहर:- 52 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक बरामद, कारोबारी फरार!

रिपोर्ट:समीर कुमार झा

शिवहर नगर थाना पुलिस ने शहर के वार्ड नंबर 10 में छापेमारी करने के दौरान 52 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक बरामद किया है. वही शराब कारोबारी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा. शिवहर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर देर रात वार्ड नंबर 10 में छापेमारी करने के दौरान 52 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया. वही देर रात अत्यधिक कुहासा होने के कारण शराब कारोबारी कुहासे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक सीडी डीलक्स BR1AK 3770 है. उन्होंने बताया 40 बोतल 375ml का और 12 बोतल 750ml का शराब बरामद किया गया है . उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी बाइक छोड़कर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही फरार कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में होगा. छापेमारी करने के दौरान प्रशिक्षु महिला दरोगा अनामिका कुमारी, शचि कुमारी, कोमल रानी व अन्य मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button