Uncategorized

आदर्श व्यक्तियों का कार्य समाज, नई पीढ़ी को प्रेरणादायी पूर्व गव्हर्नर सांसद श्रीनिवास पाटील की राय; टॉप मॅनेजमेंट कन्सॉर्टियम द्वारा ‘एक्सलन्स अवॉर्ड’ समारोह अतुल

आदर्श व्यक्तियों का कार्य समाज, नई पीढ़ी को प्रेरणादायी
पूर्व गव्हर्नर सांसद श्रीनिवास पाटील की राय; टॉप मॅनेजमेंट कन्सॉर्टियम द्वारा ‘एक्सलन्स अवॉर्ड’ समारोह
अतुल किर्लोस्कर को ‘जीवनगौरव’; डॉ. अरविंद नातू, संदीप कर्णिक, नीता मेहता, संतोष ढोके सम्मानित

पुणे : “पुणे में यशस्वी हुआ हर व्यक्ति एक संस्था और एक विश्वविद्यालय है। एक दूसरे के साथ मिलकर प्रगति की ओर बढ़ने वाले ऐसे आदर्श व्यक्तित्वों का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है। यह अच्छा है कि ऐसे आदर्श नई पीढ़ी को पुरस्कारों के माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे हैं।” यह रे सिक्कीम के पूर्व गव्हर्नर व सातारा लोकसभा के सांसद श्रीनिवास पाटील ने दी.

टॉप मॅनेजमेंट कन्सॉर्टियम द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करनेवाले व्यक्तियों को ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सलन्स’ देकर पाटील के हाथो सम्मानित किया गया. खराडी स्थित हॉटेल रॅडीसन ब्लू में हुए इस समारोह में लेफ्ट. जनरल डॉ. दत्तात्रय शेकटकर, नीलकंठ ज्वेलर्स के दिलबाग सिंग, ‘टीएमसी’ के अध्यक्ष अश्विनी मल्होत्रा, महासचिव डॉ. जयसिंग पाटील, जेनीस सोमजी, सुंद्री परचानी आदी उपस्थित थे.

उद्योजक अतुल किर्लोस्कर को ‘जीवनगौरव पुरस्कार’ प्रदान किया गया. वरिष्ठ शास्त्रज्ञ प्रा. डॉ. अरविंद नातू (विज्ञान व तंत्रज्ञान), जागतिक आरोग्य संघटना के सल्लागार डॉ. सुभाष साळुंके (सार्वजनिक आरोग्य), पुणे के पोलीस सहआयुक्त संदीप कर्णिक व भारतीय विमानतल प्राधिकरण के संचालक संतोष ढोके (प्रशासन), टेक्नोक्रॅट आनंद शिराळकर (युवा उद्योजक), पॉवरलिफ्टर नीता मेहता (क्रीडा) को सम्मानित किया गया.

श्रीनिवास पाटील म्हाणाले, “पुणे शिक्षा, संस्कृति और मंदिरों का घर है। हमें इस संस्कृति को बचाए रखना चाहिए। समाज में कई गरीब और जरूरतमंद लोग हैं। उनके सशक्तिकरण के लिए पहल की जानी चाहिए. सबको साथ लेकर उन्नति के पथ पर चलना चाहिए। पुणे में यातायात भीड़ सहित अन्य नागरिक समस्याओं को हल करने पर काम करने की आवश्यकता है।”

अतुल किर्लोस्कर ने अपनी भावना व्यक्त की कि यह किर्लोस्कर समूह के माध्यम से किए गए कार्यों की महिमा है और वह इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। संदीप कर्णिक, संतोष ढोके, आनंद शिराळकर, डॉ. सुभाष साळुंके ने भी सम्मान को स्वीकार करते हुए अपने विचार रखे. अश्विनी मल्होत्रा ने प्रास्ताविक किया. जुही मेश्राम ने सूत्रसंचालन किया. डॉ. जयसिंग पाटील ने आभार ज्ञापित किए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button