सीतामढ़ी

मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों की की गई समीक्षा

मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राजस्व संबंधी कार्यों की की गई समीक्षा

राजस्व संबंधित कार्यों के निष्पादन में सीतामढ़ी जिला का राज्य में 7 वां स्थान। वही राज्य के टॉप 50 अंचलों में बाजपट्टी, मेजरगंज और परिहार शामिल।*

सीतामढी बिहार: माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री आलोक मेहता की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी आम जनता के हित के मद्देनजर राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाएं। सभी पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। अधिकारीगण अपने कर्तव्य और जवाबदेही को समझे ताकि आम आवाम को इसका लाभ मिल सके एवं भूमि संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके।

*बैठक में माननीय मंत्री द्वारा नए वर्ष की शुभकामनाएं एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाओं के साथ वासगीत परचा प्राप्त लाभार्थियों को ढेर सारी बधाइयां दी गई।*

*बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्तर पर जिला का रैंकिंग सातवां है। विगत 6 माह में विभागीय निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया गया।परिणाम स्वरूप राजस्व संबंधी कार्यों में उत्तरोत्तर प्रगति हुई है और जिले को राज्य की रैकिंग में सातवां स्थान प्राप्त हुआ। राज्य के टॉप 50 अंचलों में सीतामढ़ी के तीन अंचल क्रमशः बाजपट्टी ,मेजरगंज और परिहार भी शामिल है।*

माननीय मंत्री ने कहा कि *सीतामढ़ी जिले का रिपोर्ट देखकर मुझे काफी प्रसन्नता हुई। विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी एवं अपर समाहर्ता ,राजस्व सहित अन्य पदाधिकारियों का कार्य के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता के कारण सीतामढ़ी जिला ने जो उपलब्धि हासिल की है इसके लिए मैं जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता सहित संबंधित सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं।*

बैठक में अपर समाहर्ता मनीष शर्मा द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से लंबित ऑन लाइन म्यूटेशन प्रतिवेदन, जिला का रैंकिंग, परिमार्जन, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, अतिक्रमण का संख्यात्मक विवरणी, आमीन नापी, अभियान बसेरा, सैरात से संबंधित प्रतिवेदन, लगान वसूली प्रतिवेदन से संबंधित आदतन प्रगति की जानकारी दी गई।

माननीय मंत्री ने कहा कि वास भूमि रहित भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराकर मॉडल कॉलोनी के रूप में निर्माण कराया जाएगा। एक वर्ष के अंदर कोई भी वास रहित भूमिहीन नहीं रहेगा। बैठक में उन्होंने सभी अंचलों से आये *114 वासीगत पर्चा* लाभार्थी को पर्चा उपलब्ध कराया।

उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता मनीष शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर राकेश कुमार, डीसीएलआर सदर धनंजय कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीसीएलआर बेलसंड के साथ सभी अंचलो के अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button