सीतामढ़ी

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 मार्च 2023 से 23 मार्च 2023 तक जिले में क्षय रोग जागरूकता एवं खोज अभियान एवं टीवी मुक्त सीतामढ़ी अभियान चलाया जाएगा

 

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 10 मार्च 2023 से 23 मार्च 2023 तक जिले में क्षय रोग जागरूकता एवं खोज अभियान एवं टीवी मुक्त सीतामढ़ी अभियान चलाया जाएगा।

इस संबंध में सिविल सर्जन सीतामढ़ी के द्वारा जानकारी दी गई कि 14 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम माह मार्च- 2023 में #TBHaregaDeshJeetega संबंधित “क्षय रोग जागरूकता एवं खोज अभियान” स्कूली बच्चों का क्विज कंपटीशन, धर्मगुरुओं, निजी चिकित्सकों व जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला तथा साइकिल रैली, प्रभात फेरी आदि विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुछ गतिविधियां यथा:-STS/STLS/LT प्रशिक्षण के साथ MOIC का उन्मुखीकरण कराया गया है जबकि 25 फरवरी को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं एलएस का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एवं 27 फरवरी को प्राइवेट डॉक्टर का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। *जन समुदाय में यक्ष्मा/टीबी के बीमारी से बचाव हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से यक्ष्मा रोग के लक्षण ,जांच, उपचार,निश्च्य पोषण योजना एवं सरकार द्वारा देय अन्य सुविधाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु मीडिया उन्मुखीकरण का कार्यक्रम 28 फरवरी को रखा गया है*

इसके अतिरिक्त साइकिल रैली, दीवाल लेखन, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, सामुदायिक जागरूकता अंतर्विभागीय समन्वय तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ कोऑर्डिनेशन के माध्यम से क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button