इटावा

वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में जनपद में लघु, मध्यम तालाब हेतु कृषको को पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर लॉगिन कर पंजीकरण कराकर पहले आओ पहले पाओ

वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में जनपद में लघु, मध्यम तालाब हेतु कृषको को पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर लॉगिन कर पंजीकरण कराकर पहले आओ पहले पाओ

इटावा से शिवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट

इटावा यूपी: भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम इटावा / सहसों स्थान इटावा प्रमोद कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ( पी ० एम ० के ० एस ० वाई ० ) के अंर्तगत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में जनपद में लघु, मध्यम तालाब हेतु कृषको को पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर लॉगिन कर पंजीकरण कराकर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग करा ले । लघु खेत तालाब का साइज क्रमश : 22x20x3 मी . है । कृषको द्वारा पंजीकरण के उपरान्त माध्यम से लघु तालाब हेतु रु.-1000.00 टोकन मनी जमा कराना होगा इस हेतु चालान ऑनलाइन तीन प्रतियों में जनरेट करना होगा । टोकन मनी जमा होने की ऑनलाइन पुष्टि होने के बाद वाद आगामी 15 दिवस में कृषको को खेत तालाब निर्माण हेतु निर्धारित खेत की खतौनी फोटो तथा निर्धारित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा । यदि 15 दिन के अन्दर कृषक द्वारा अभिलेख अपलोड नही किये जाते तो टोकन मनी की धनराशि जब्त कर प्रतीक्षा सूची में अगले कृषक को अवसर प्रदान किया जायेगा । अनुदान लाभार्थी कृषक के खाते में डी ० बी ० टी ० के माध्यम से तीन किस्तो में हस्तान्तरित किया जायेगा । खेत तालाब पूर्ण होने पर टोकन मनी की धनराशि कृषक के खाते में वापस कर दी जायेगी ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button