रीवा

जल ग्रहण के कार्यों को दुतगति से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करें – कलेक्टर

जल ग्रहण के कार्यों को दुतगति से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करें – कलेक्टर
जिला जल ग्रहण सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रीवा एमपी: . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला जल ग्रहण विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि जल ग्रहण में कमेटी बेस प्रोजेक्ट लिये जाये। जल ग्रहण क्षेत्र में खेत तालाब की जगह अमृत सरोवर के अधिक से अधिक कार्य कराये जाये। अमृत सरोवर के कार्य होने पर उनमें दीर्घ अवधि तक पानी उपलब्ध रहेगा तथा अमृत सरोवर को चिन्हांकित कर इनमें मत्स्य उत्पादन का कार्य लिया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जल ग्रहण के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण दुतगति से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ करें।
कलेक्टर ने कहा कि सामुदायिक भूमि में अमृत सरोवर के कार्य करें। दोनों परियोजना में कस्टम हायरिंग के स्थान पर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिये मिलेट की प्रोसिसिंग यूनिट स्थापित करें। उन्होंने कहा कि आजीविका परियोजना स्वसहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से बकरी पालन एवं मुर्गीपालन व्यवसाय प्रारंभ करने के लिये उन्हें प्रोत्साहित करें। इन व्यावसायिक गतिविधियों को करने से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होगी। उन्होंने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिये कि तालाबों का चिन्हांकन कर मच्छुआ स्वसहायता समूह के सदस्यों से मत्स्य पालन अपनाने के लिये मछुआ स्वसहायता समूह के सदस्यों की कैपिसिटी बिÏल्डग का निर्माण करें। कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को निर्देश दिये कि वे किसानों को फलोद्यान लगाने के लिये प्रोत्साहित करें। बैठक में बताया गया कि जल ग्रहण मिशन द्वारा अमृत सरोवर का निर्माण करने पर वहां के किसानों ने पहली बार सरसों की फसल ली। उन्होंने पशुपालन विभाग को मुर्गीपालन करने के लिये प्रस्तावित शेड का निर्माण शीघ्र करने के लिये कहा। कलेक्टर ने वाटर शेड परियोजना के इंजीनियरों को निर्देश दिये कि वे परियोजना के प्रस्तावित डी.पी.आर. शीघ्र बनाये।
बैठक में जानकारी दी गई कि जल ग्रहण मिशन के अन्तर्गत दो परियोजनाओं मऊगंज एवं हनुमना के 21 ग्राम पंचायतों के 52 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है। मऊगंज परियोजना, में अब तक 46 गैबियन, 10 अमृत सरोवर, 12 अमृत वन ईको पार्क, 4 हेक्टेयर में कन्टूर ट्रंच, 20 फार्म पोंड का निर्माण किया गया है। हनुमना परियोजना में 16 खेत-तालाब, 27 गैबियन, अमृत सरोवर 3, 69 खेत तालाब, 2 चेक डैम का निर्माण किया गया है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ संजय सोनवणे, परियोजना अधिकारी संजय सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, जनपद के सीईओ एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button