
मऊगंज भाजपा विधायक द्वारा डिवाइडर निर्माण पब्लिक के लिए खतरनाक साबित हो रहा है आए दिन हो रहे हैं एक्सीडेंट
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज की रिपोर्ट
मऊगंज विधायक द्वारा डिवाइडर निर्माण में की जा रही लापरवाही से आये दिन हो रहे लोग हो रहे शिकार एक्सीडेंट सड़क हादसे में पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल मऊगंज में हो रहा डिवाइडर निर्माण पब्लिक के लिए खतरनाक साबित हो रहा है जिसमें संकरी सड़क के बीच निर्माण किया गया मनमानी डिवाइडर के चलते आये दिन सड़क हादसे हो रहे है। जहां पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा मऊगंज मक़सूद खान और उनकी पत्नी तराना खान जो कि रात लगभग 10:30 बजे अपनी कार से घर जा रहे थे तभी मऊगंज बस स्टैंड के समीप उनकी कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें पति पत्नी दोनों जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज लाया गया। लेकिन मक़सूद खान को गम्भीर रूप से चोटिल होने की बजह से डॉक्टर ने रीवा रेफर कर दिया है।
प्रशासन की सह पर डिवाइडर को खतरनाक हाल में छोड़कर ठेकेदार रतन सिंह लापता हो गया है। बता दें कि 6 महीने से डिवाइडर में काम लगा हुआ है लेकिन अभी काम अधूरा बाकी है जिसमें निर्माण कार्य मे निर्धारित मापदंडों की पूरी तरह अनदेखी करते घटिया निर्माण की जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है।

लेकिन वे सभी अपनी हिस्सेदारी तक सीमित है। उक्त डिवाइडर की शक्ल ऐसी है कि रात के अंधेरे में दिखाई नही देता जिसकी वजह से आए दिन सड़क हादसे होते हैं।जिसको लेकर कोई सुरक्षा के उपाय नही किए जा रहे। जो कि लोगो के लिए अब जानलेवा साबित हो रहा है।
