
हिमालय में साहसिक ट्रेकिंग के लिए
155 पुणेकर ‘युवा शक्ति’ द्वारा रवाना
पुणे : हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित मनाली के ‘देवतीब्बा’, धर्मशाला के ‘त्रिवुंड-लाका ग्लेशियर’ और गढ़वाल के ‘हर की दून’ जैसे स्थानों पर साहसिक ट्रेकिंग के लिए 155 पुणेकर आज गुरुवार को दिल्ली की ओर रवाना हुए. ट्रेकिंग क्षेत्र में अग्रणी ‘युवाशक्ती’ संस्था द्वारा विभिन्न उम्र के गुट में इन ट्रेकर्स ने हिमालय की ओर अपना सफर शुरू किया.
पुणे नवनिर्वाचित आमदार रवींद्र धंगेकर ने पुणे रेल्वे स्टेशन पर इन उत्साही ट्रेकर्स का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. किसी भी तरह के व्यसनों में लिप्त हुए बिना घूमने की आदत बनाए रखने के लिए ट्रेकर्स को धंगेकर ने बधाई दी। इस समय युवाशक्ती के अध्यक्ष डॉ. अजित साने सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे.
डॉ. अजित साने ने कहा, “महाराष्ट्र में और प्रमुख तौर पर पुणे में युवको को नेचर से बड़ा लगाव है. नेचर में घूमना, उसे देखना यहाँ की युवाशक्ति पसंद करती है. कोरोना के कारन पिछले दो तीन सालो से ट्रेकिंग में थोड़ी रूकावट आ गई थी लेकिन अभी पुनः एकबार ट्रेकिंग का माहौल बन रहा है. हिमालय पर्वत श्रृंखला में ट्रेकिंग के लिए जाने वाले युवा, फॅमिली और ट्रेकर्स का समावेश आहे. मई और जून में भी हम अनेक प्रकार के ट्रैक आयोजित करने में लगे है.”


