
सह्याद्रि हॉस्पिटल्स ने पुणे में पहला स्वैप लिवर ट्रांसप्लांट
20 घंटे की सर्जरी के बाद दो लोगों को मिला जीवनदान
पुणे,: अपने तरह का एक असाधारण कार्य करते हुए, सह्याद्रि हॉस्पिटल्स की प्रत्यारोपण टीम ने पुणे का पहला स्वैप लीवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक पूरा किया। ये सर्जरी हाल ही में सह्याद्रि सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल डेक्कन जिमखाना में की गईं। लीवर सिरोसिस (ऐसी स्थिति जिसमें लीवर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाता है) से पीड़ित दो मरीज़ोका एक ही साथ जीवन – रक्षक लीवर ट्रांसप्लांट किया गया। इस स्वैप लीवर ट्रांसप्लांट के लीड सर्जन डॉ. बिपिन विभूते थे, जो पुणे के सह्याद्रि हॉस्पिटल्स में लीवर और मल्टी–ऑर्गन ट्रांसप्लांट विभाग के हेड भी हैं।
हालांकि प्रत्येक अंगदाता प्राप्तकर्ताओं में से एक से संबंधित था, लेकिन उनके लीवर संगत नहीं थे, इसलिए डॉ बिपिन विभुते ने दो – तरफा स्वैप प्रत्यारोपण करने का निर्णय किया, जिस पर दोनों परिवार सहमत हुए। इस सफल स्वैप की सुखद कहानी में बुलढाणा, महाराष्ट्र के एक शिक्षक, अजित (नाम बदला है) और अहमदनगर जिला के एक व्यवसायी, अमर (नाम बदला है) शामिल हैं, जिनकी किस्मत एक जैसी निकली। सर्जरी के दौरान, अमर की पत्नी स्वरा (नाम बदला है) ने अपना लीवर अजित को दान किया। और अजित की पत्नी गीता (नाम बदला है) ने अपना लीवर अमर को दान किया।
20 घंटे तक चली यह कठिन सर्जरी शहर के प्रथम सफल दो – तरफा लीवर ट्रांसप्लांट स्वैप के रूप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई।
सह्याद्रि हॉस्पिटल्स के लीवर और मल्टी–ऑर्गन ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख, डॉ बिपिन विभुते ने कहा, “मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में स्वैप प्रत्यारोपण पहले हो चुके हैं, लेकिन हाल ही में पुणे में हुआ यह प्रत्यारोपण अपनी तरह का पहला है। इस तरह के आदान – प्रदान उन प्राप्तकर्ताओं के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं जिनके रिश्तेदार चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ हैं लेकिन बेमेल रक्त समूह या लीवर के आकार के कारण दान नहीं कर सकते हैं। दोनों प्रत्यारोपण दोनों दाताओं और दोनों प्राप्तकर्ताओं की सर्जरी करके एक साथ किए गए। 11 डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों सहित 25 सदस्यों वाली एक मेडिकल टीम ने इस मुश्किल कार्य को चार ऑपरेटिंग कमरों में 20 घंटे से अधिक समय में पूरा किया।
उन्होंने इस तरह की प्रक्रियाओं से पहले रोगी परामर्श की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। चारों ऑपरेटिंग कमरों में एनेस्थीसिया का प्रबंधन करने से लेकर प्रत्यारोपण पूरा करने तक एक साथ सभी चारों सर्जरी करना बड़ी चुनौती थी।
हाल ही में स्वैप लीवर ट्रांसप्लांट की सफलता के साथ, सह्याद्रि हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों को भविष्य में और अधिक लोगों की जिंदगी बचाने को लेकर आत्मविश्वास मजबूत हुआ है।


