सीतामढ़ी

विरान पड़ा है मितन राम का दाह संस्कार स्थल

विरान पड़ा है मितन राम का दाह संस्कार स्थल

सीतामढ़ी : सशस्त्र सीमा बल के 14 वीं बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात सीतामढ़ी जिला के फतेहपुर गिरमिशानी निवासी मीतन राम एआईआरटी ट्रेनिंग के दौरान शहीद हुए जिसके अंतिम यात्रा में वेटरन्स ऑल इंडिया सीतामढी़ (पूर्व सैनिक संगठन) एवं लक्ष्मी नगर सोसाइटी के आवाहन पर पूर्व सैनिक अनिल कुमार के नेतृत्व में गाजे बाजे और तिरंगा के साथ शहीद के अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग SSB 51 बटालियन के जवान, अधिकारी एवं सीतामढ़ी जिले के जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन शामिल हुए थे। उनके अंतिम संस्कार के वक्त उपस्थित पंचायत एवं जिला के जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़े-बड़े वादे किए गए एसएसबी के अधिकारियों द्वारा बहुत सारी बातें बताई गई। उनका स्मारक स्थल बनेगा उनके नाम से गेट बनेगा उस रास्ते का नामकरण मितन राम के नाम से होगा इत्यादि। कई वर्ष बीत जाने के बाद आज भी वीरान है उनका स्मारक स्थल जहां उनका अंतिम दाह संस्कार हुआ था। पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने शहीद के परिवार से मिलकर उनका हाल चाल लिया शहीद की विधवा सुमन कुमारी एवं ढाई साल का बेटा अर्थ आज भी उम्मीद और आशा मे नजरें पसारे बैठा है। मितन राम जब शहीद हुए थे उस वक्त उनका बेटा अर्थ मात्र एक बर्ष का था। पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया चुनाव के समय प्रत्याशी लाखों करोड़ों खर्च करते हैं पर एक शहीद का स्मारक स्थल अब तक नहीं बन पाया यह चिंता का विषय है स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button