
भू माफिया का नगर में आतंक सड़क नाली पर अबैध किया कब्जा
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज
मऊगंज एमपी: – मुख्यमंत्री भले ही माफिया राज को खत्म करने की बात करते हैं लेकिन उनके विधायक के होते हुए भी नगर में भू माफिया का आतंक जोरों पर है जिस पर प्रशासन का थोड़ा भी नही दिख रहा खौफ मऊगंज का सबसे बड़े भू माफिया नीलेश गुप्ता के द्वारा शासकीय सड़क नाली पर कब्जा जमाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके द्वारा सरहंगी दिखाते हुए। वार्ड क्रमांक 08 गल्ला मंडी में नाली को बार बार किया जा रहा अवरुद्ध जिससे सड़क बनी तलैया आपको बता दें कि इसके द्वारा पाटी गई नाली को नगर परिषद ने खुलवाया था लेकिन बीती रात्रि इसके द्वारा पुनः एक बार इसे ढोंका पत्थर और मिट्टी डालकर पटवा दिया गया है। वार्डवासियों द्वारा इस तरह की व्यवस्था निर्मित करने बाले भू माफिया की मनमानी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।


