सीतामढ़ी

तय मानक के अनुरूप कार्य में पूरी पारदर्शिता परिलक्षित हो

तय मानक के अनुरूप कार्य में पूरी पारदर्शिता परिलक्षित हो

कार्य में कोताही और लापरवाही पर की जाएगी कठोर कार्रवाई:-उप विकास आयुक्त

सीतामढी बिहार:समाहरणालय स्थित परिचर्चा सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की अद्यतन प्रगति की समीक्षा उप विकास आयुक्त सुश्री प्रीति के अध्यक्षता में की गई।
उक्त अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जो एक्शन प्लान बनाए जाने हैं उसके समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी 10 मई तक एक्शन प्लान जिला में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

वितीय वर्ष- 2021-22 एवं 22-23 के अंतर्गत निर्माण किए जाने वाले डब्ल्यूपीयू के समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि जिसमें एनओसी प्राप्त हो चुका है उसका कार्य शीघ्र प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।

वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 22- 23 के अंतर्गत सभी ऑन गोइंग डब्ल्यू पी यू का निर्माण 15 दिन के अंदर करना सुनिश्चित किया जाए। जानकारी दी गई कि 23 डब्ल्पीयू का कार्य ऑन गोइंग है।

उन्होंने मनरेगा के डीपीओ को निर्देशित किया कि डब्ल्यू पी यू निर्माण कार्य का स्वयं अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें। वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत 57 पंचायतों में डोर टू डोर कचरा प्रबंधन का कार्य करने का लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 27 पंचायतों में कार्य शुरू किया गया है। शेष बचे हुए पंचायतों में शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया। वहीं तरल कचरा प्रबंधन के कार्य में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यों में प्रगति लाना सुनिश्चित करें तथा कार्योपरांत प्रतिदिन ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी प्रखंड समन्वयक अपने कार्यशैली में सुधार लाना सुनिश्चित करें। कोई भी बिना जिला के अनुमति से छुट्टी में न जा सकेंगे। वही कार्यों में लचर प्रदर्शन करने वाले प्रखंड समन्वयक एवं पीओ का मानदेय स्थगित करने का आदेश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया।

बैठक में डीआरडीए निदेशक अजय कुमार, जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह ,सभी बीडीओ,पीओ,प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button