इटावा

ट्रक परिचालक जगह पर दुर्घटना में मौत..!

ट्रक परिचालक जगह पर दुर्घटना में मौत..!

इटावा यूपी: एक सड़क हादसे में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से परिचालक की मौत हो गई चालक घायल हुआ है।
कुरसेना के निकट हाईवे पर इटावा से आगरा की तरफ जा रहे ट्रक नंबर आरजे 02 जीबी 4246 आगे जा रहे अज्ञात वाहन में अचानक से ब्रेक लगने के कारण जा घुसा जिसे राजस्थान राज्य के जिला अलवर के गाँव कसौली थाना किशनगढ़ के रहने वाले ड्राइवर व कंडक्टर के रूप में दोनों सगे भाई चलाते थे ट्रक को 38 वर्षीय ईशव खान पुत्र सेव खान चला रहा था व उसका कंडक्टर भाई मौसमउद्दीन 35 वर्ष पुत्र सेवखान केविन में लेटा हुआ सो रहा था। एक्सीडेंट के समय शायद ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया हो और आगे जा रहे अज्ञात वाहन में जा घुसा और केविन में सो रहे मौसमउद्दीन की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल ड्राइवर ईसव खान को मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने 108एम्बुलेंस से जिलाअस्पताल में भर्ती कराया और मृतक मौसमउद्दीन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button