
रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर
नए ट्रैफिक इंचार्ज ने धौलपुर में किया ज्वाइन
धौलपुर में आज दिनांक: 4 -8-2023 को नए ट्रैफिक इंचार्ज के रूप में ओमेंद्र सिंह ने ज्वाइन किया है उनसे बातें करने के बाद में ऐसा लग रहा है कि धौलपुर ट्रैफिक व्यवस्था एक नया मोड़ लेगी उन्होंने कहा कि जहां पर जाम की स्थिति होती है वहां पर वनवे की व्यवस्थाएं अमल में लाई जाएगी और वह और ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जाता है और हेलमेट को पूर्ण रूप से अनिवार्य किया जाएगा तथा उन्होंने बताया ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से समय-समय पर फ्लैग मार्च किया जाया करेगा जिससे दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण से जो जाम की स्थिति बनती है उससे आम जनता को राहत मिलेगी


