खेल

खेल निदेशालय, उ०प्र०लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिविल सर्विसेज पूर्ण कालिक राज्य कर्मचारियों हेतु निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाले जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का कार्यक्रम जारी किया गया

इटावा यूपी:  जिला क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिविल सर्विसेज पूर्ण कालिक राज्य कर्मचारियों हेतु निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाले जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का कार्यक्रम जारी किया गया है।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि खेलों में भाग लेने के इच्छुक महिला/पुरूष खिलाड़ियों (अधिकारी/कर्मचारियों) को जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु कार्यालयाध्यक्ष से प्रदत्त प्रमाणपत्र सहित महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्टस स्टेडियम इटावा में दिनांक 19 अगस्त, 2023 को प्रातः 10ः30 बजे उपस्थित होने के आदेश पारित करने का कष्ट करें। उक्त चयन/ट्रायल्समें भाग लेने के इच्छुक पूर्ण कालिक राज्य कर्मचारियों/खिलाडियों को पहले शारीरिक दक्षता टेस्ट देना होगा, उसमें पास होने पर ही स्किल टेस्ट देने हेतु पात्र माना जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिला क्रीड़ाधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button