अंतरराष्ट्रीयतंत्रज्ञान

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बांटें खुशियां, इन संदेशों से गौरवपूर्ण क्षणों की साझा करें शुभकामनाएं

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बांटें खुशियां, इन संदेशों से गौरवपूर्ण क्षणों की साझा करें शुभकामनाएं

 

Chandrayaan 3 Landing Wishes: अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।

भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप देशवासियों को बधाई दे सकते हैं और इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां चंद्रयान 3 मिशन की कामयाबी से जुड़े आकर्षक शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे हर किसी को भेजकर भारत व इसरो के गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया जा सकता है और खुशियां बांटी जा सकती हैं।

इसरो ने कर दिखाया है

चांद पर भारत का झंडा लहराया है
चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर
भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है।

मंगल पर तो पहले पहुंचे थे
अब चांद विजय भी कर लिया
हर भारतवासी खुश है
जब चंद्रयान लैंडिंग कर गया।

आज उम्मीद हो गई पूरी
चांद की जमीं पर जब उतरा चंद्रयान
चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर पहुंचा हिंदुस्तान

चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर है हिंदुस्तान।

चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर है हिंदुस्तान।

चांद पर उतरा भारत अब दुनिया में चमकेगा हिंदुस्तान का सूरज।

 

चंद्रयान-3 की सफ़ल लैंडिंग पर ISRO के वैज्ञानिकों की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।

आपकी मेहनत और लगन ने इतिहास रच दिया। इस मिशन की सफ़लता के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा था और प्रभू ने हम सबकी दुआओं को कुबूल कर लिया ।

सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। जय हिंद!????????

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button