नवागत कलेक्टर मऊगंज के निर्देशों पर खनिज परिवहन पर बड़ी कार्यवाही
गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन डंपर जप्त
कलेक्टर मऊगंज श्री अजय श्रीवास्तव द्वारा पहली टी एल मीटिंग में खनिज परिवहन के वाहनों की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे ,जिसके पालन में आज खनि निरीक्षक आरती सिंह द्वारा जिले में मऊगंज- मनगवां रोड पर रेत एवम गिट्टी से लोड वाहनों की जांच की गई जिसमे रेत के पांच वाहनों में निर्धारित मात्रा अनुरूप ईटीपी वैध पाई गई इसके अलावा तीन गिट्टी के वाहनों में परिवहन पास से अतिरिक्त खनिज मात्रा का परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना में खड़ा कराया गया है।सभी में अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।खनिज अमले द्वारा जिले भर में लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है जिससे अवैध परिवहन के मामलों में कमी आई है।



