
मऊगंज बिधानसभा क्षेत्र के बहेराडाबर सहित आधा दर्जन संवेदनशील मतदान केदो का एसपी कलेक्टर ने किये निरीक्षण
मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के बहेराडाबर सहित आधा दर्जन संवेदनशील मतदान केदो का एसपी बीरेन्द्र जैन सहित मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने निरीक्षण किये,आगामी होने बाले विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ मऊगंज जिले के दोनो अधिकारियों ने एसडीएम तहसीलदार पटवारी सहित थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण किये, एवं साथ में ग्रामीण जनों से सौजन्य भेंट कर मतदान के समय आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा किया,मऊगंज विधानसभा क्षेत्र वैसे भी पूर्व में हुए मतदान दौरान पूरे प्रदेश में चर्चित रहा है,यहां पूर्व में आधा दर्जन मतदान केदो में बूथ कैपचरिंग की वजह से चुनाव आयोग को दोबारा मतदान कराना पड़ा था, अब मऊगंज रीवा से अलग होकर नया जिला बना है इस जिले में मऊगंज और देवतालाब दो विधानसभा सीटे आती है, इसलिए मऊगंज के के एसपी कलेक्टर के सामने निष्पक्ष चुनाव करना बड़ी चुनौती बन गया है



