इटावा

उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा जैनपुर नागर गौशाला का निरीक्षण किया गया

विशाल समाचार टीम इटावा 

उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा जैनपुर नागर गौशाला का निरीक्षण किया गया

 

इटावा यूपी : मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा जैनपुर नागर गौशाला का निरीक्षण किया गया।  मंत्री जी द्वारा पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में साफ सफाई, हरे चारे आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होनें गायों की चिकित्सा सुविधा आदि के निर्देश दिये। उन्होने ग्राम प्रधान को इण्टर लाकिंग कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होनें गायों का माला पहनाकर पूजन कर गुड़ व हरा चारा खिलाया।

उक्त के उपरान्त  मंत्री जी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों, उद्योग बन्धुओं की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम  मंत्री जी द्वारा उद्योग बन्धुओं की समीक्षा की गई। जिस पर उपायुक्त उद्योग द्वारा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होनें उपस्थित सभी उद्यामियों की समस्याओं को सुना एवं निस्तारण हेतु सम्बन्धित का निर्देश दिये। उन्होने ओ डी ओ पी से सम्बन्धित उद्योगों एव अन्य योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये।
तदोपरान्त शासकीय योजनाओं प्रधानमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, मुख्य मंत्री सामुहिक योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना आदि सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही साथ पात्र लाभथियों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। मंत्री जी ने कानून व्यवस्था से सम्बन्धित समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि महिला सशक्तिकरण के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जाये, महिलाओं के शोषण से सम्बन्धित शिकायतों की जॉच कर समुचित निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जाये।  मंत्री जी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि वैंटीलेटर एवं एक्स रे मशीन को तत्काल ठीक करवाया जाये एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल कर्मियों को निर्देश देकर व्यवस्थायें दुरूस्त की जायें।
मंत्री जी द्वारा मलाजनी गांव का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी को रोस्टर बनाकर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में समय समय पर निरीक्षण एवं शिक्षा की गुणवत्ता व पठन पाठन हेतु बच्चों को जागरूक जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जो भी आवास बनाये जा रहे है उन पर आवास से सम्बन्धित जानकरी की सूचना अवश्य अंकित कराई जाये, कृषि विभाग से सम्बन्धित किसानों को सभी योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाये। उन्होने अधीक्षण अभियान्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नियमानुसार सुनिश्चित की जाये। उक्त के उपरान्त  मंत्री जी ने रामनगर फाटक का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टी बी अस्पताल के मरीजों को पुष्टाहार किट वितरित कर उनका हाल चाल जाना। टी बी अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया।


बैठक के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा  मंत्री जी एवं जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर  विधायक सदर सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी प्रणता एश्वर्या सहित गणमान्य नागरिक व विभागों के शीर्ष अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button