
सीतामढी से विशाल समाचार टीम
आपदा एवं विकासात्मक कार्यों से सबंधित जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विकासात्मक विभागों से चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
कृषि के क्षेत्र में जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि आकस्मिक बोआई फसल उत्पादन करने हेतु प्रचार प्रसार करें साथ ही डीजल अनुदान में प्राप्त आवेदन का स समय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन एवं फॉर्म 6, 7, 8 का स समय निष्पादन सभी आरओ एवं सबंधित ई-आरओ करना सुनिश्चित करें।
आईसीडीएस के तहत चल रही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राशि का अभिश्रव सभी सीडीपीओ से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।
कचरा प्रबंधन निर्माण कार्य को लेकर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया
*पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पशुओं में लंपी त्वचा रोग बीमारी के उपचार एवं प्रचार प्रसार के लिए नियमित कैंप करें एवं बीमारी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें
विधि प्रशाखा के तहत लंबित एमजेसी एवं सीडब्ल्यूजेसी की समीक्षा की गई एवं जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया
अन्य विभागों के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिए।


