स्कीम नंबर 6 के भूमि स्वामी नामांतरण के लिए करें आवेदन
विशाल समाचार नेटवर्क टीम रीवा
रीवा एमपी: . नगर निगम की स्कीम नंबर 6 की जमीन को हाल ही में डीनोटिफाइ किया गया है। इससे यहां निवास करने वाले 600 से अधिक भूमि स्वामियों को उनकी जमीन और घर पर वैधानिक रूप से मालिकाना हक मिल सकेगा। इस संबंध में एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने कहा कि स्कीम नंबर 6 के सभी पात्र भू-स्वामी जमीन के नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय हुजूर में तत्काल आवेदन करें जिससे खसरे में उनका नाम दर्ज किया जा सके। पात्र परिवारों में से अभी केवल 50 भू-स्वामियों में ही नामांतरण कराया है। शेष भू-स्वामी भी तहसील कार्यालय में आवेदन देकर अपनी जमीन के वैधानिक अधिकार प्राप्त करें तथा खसरे में स्वामित्व दर्ज करायें। एसडीएम ने तहसीलदार हुजूर को स्कीम नंबर 6 के भू-स्वामी के नामांतरण के आवेदन तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिये हैं।

