लखनऊ

नगर विकास मंत्री ने मच्छर जनित बीमारियों एवं संचारी रोग की रोकथाम के दिए निर्देश

नगर विकास मंत्री ने मच्छर जनित बीमारियों एवं संचारी रोग की रोकथाम के दिए निर्देश

निकायों में नियमित साफ सफाई कराएं ,कहीं पर भी जल जमाव, गन्दगी न होने पाए

हॉट स्पॉट स्थलों का निकाय अधिकारी स्वयं जाकर स्थलीय निरीक्षण करें

बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से एंटी लार्वा व दवाओं का छिड़काव करें, फागिंग कराए,चूना और ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें

लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें, जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें

बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सावधानी बरतें और नियमित रूप से इसकी मॉनीटरिंग करें

जन जागरूकता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मजबूत किया जाय

लखनऊ से धर्मेन्द्र कुमार वर्मा प्रतिनिधि 

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के.शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व संचारी रोग आदि से परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी तरह से सतर्क,सजग रहे। सभी निकायों में नियमित साफ सफाई कराएं ,कहीं पर भी जल जमाव, गन्दगी न होने पाए। जहां कहीं पर भी ऐसे हॉट स्पॉट हों, ऐसे स्थानों पर निकाय अधिकारी स्वयं जाकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि निकायो में बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से एंटी लार्वा व दवाओं का छिड़काव करें, फागिंग कराए,चूना और ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग करें। लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें।

नगर विकास मंत्री श्री ए.के.शर्मा आज अपने 14 कालिदास आवास से शाम 8:00 बजे सभी सभी नगर आयुक्त के साथ नगर निगमों की साफ सफाई, गंदगी जल जमाव, मच्छर जनित बीमारियों एवं संचारी रोग की स्थित की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मच्छर जनित बीमारियों एवं संचारी रोग में बढ़ोतरी हुई है। खासतौर से गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद में इसके केसेस बढ़े हैं। इसकी रोकथाम के लिए विशेष सावधानी बरतें और नियमित रूप से इसकी मॉनीटरिंग भी करें। उन्होंने निदेशक नगरीय निकाय को निर्देशित किया कि सभी निकायों में नियमित रूप से कितने केसेस आ रहे हैं, इसकी रोजाना की रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे कि बीमारियों को नियंत्रित करने में आसानी हो।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि जन जागरूकता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिक से अधिक प्रयोग करें। कूड़ा गाड़ियों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करें। साफ-सफाई में मशीनों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। खाली प्लाटों में गंदगी, जल भराव न हो एवं झाड़ियां की कटाई चटाई पर भी ध्यान दें। उन्होंने जल निकासी के लिए पर्याप्त पंपों की व्यवस्था करने को भी कहा। मलिन बस्तियों में भी साफ सफाई, गंदगी एवं जल भराव पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करें कि वे अपने घरों के गमले, कूलर, एसी, खाली टायरों में मच्छर के लार्वा न पनपे इसके लिए विशेष सावधानी बरतें।

उन्होंने डी सीसीसी के अधिकारियों को सभी निकायों की नियमित मॉनिटरिंग करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहां की बीमारियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाकर सभी निकाय अधिकारी कार्य करें। लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। साथ ही पशुओं में फैलने वाली लंपी जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए भी कान्हा गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी प्रकार के पशुधन हानि को रोका जा सके।

श्री ए.के. शर्मा ने निर्देशित किया कि सभी निकाय रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित करें और जहां कहीं पर भी हॉट स्पॉट निकले वहां पर त्वरित कार्रवाई करें, सजग और सतर्क रहें। वार्डवार और जोनवार रणनीत बनाकर कार्य करें। सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर, जोनल अधिकारी, पशुधन अधिकारी फील्ड में जाएं, स्थलीय निरीक्षण करें। सभी निकाय अधिकारी अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। नियमित रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में रहें और अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें।

वर्चुअल बैठक में सचिव नगर विकास श्री अजय कुमार शुक्ला, निदेशक नगरीय निकाय श्री नितिन बंसल, सभी नगर निगमों के नगर आयुक्त एवं अन्य उच्चाधिकारी मुख्यालय के उच्चाधिकारियो ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button