Uncategorized

कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न :सतीश पांडे जिला कृषि अधिकारी

कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न :सतीश पांडे जिला कृषि अधिकारी

रिपोर्ट विक्रांत /ऋषि नाथ बहराइच

आचार्य नरेंद्र देव एवम कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम पर दिनांक 7 सितंबर 2023 को 21 दिवसीय कौशल विकास के अंतर्गत माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर महानिदेशक उपकार डॉ संजय सिंह अपर निदेशक प्रसार डॉ आर आर सिंह एवं विज्ञान केंद्र बहराइच के अध्यक्ष डॉक्टर के एम
की उपस्थिति में 20 प्रतिभागियों को माली प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र व टूल किट व बैग दिया गया। इस दौरान महा निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को नर्सरी उत्पादन फूलों की खेती खरीफ प्याज की खेती व एफ पी ओ के माध्यम से बीज उत्पादन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। इसी क्रम में विश्व विद्यालय से आये अपर निदेशक प्रसार ने प्रशिक्षार्थियों से माली प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी ली और प्रशिक्षार्थियों को अपना रोजगार करने का आग्रह किया साथ ही साथ फसल अनुसंधान बहराइच के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने मक्के की फसल बेबी कॉर्न स्वीट कार्न को बढ़ावा देने का आग्रह किया केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डॉ के एम सिंह जी ने महानिदेशक उपकार व अपर निदेशक प्रसार का केंद्र पर स्वागत किया। केंद्र पर चल रही निक्रा परियोजना के अंतर्गत के एक दिवसीय बागवानी का प्रशिक्षण दिया गया तथा साथ ही साथ किसानों के आम व अमरूद के पौधों को वितरित किया गया मुख्य अथितियों ने प्रक्षेत्र पर क्राप कैफेटेरिया पॉली हाउस विभिन्न फसलों को देखा व ड्रोन के प्रदर्शन को भी देखा तथा केंद्र के अध्यक्ष डॉ के एम सिंह द्वारा कराये जा रहे कर्यों की सराहना की। मक्का अनुसंधान के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने महा निदेशक एवं अपर निदेशक प्रसार ने मक्का अनुसंधान का भ्रमण कराया भ्रमण के दौरान रिसर्च की क्रियाएँ देखा व प्रशंसा की। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा, बहराइच पर चल क्रियाओं देखा। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर पी के सिंह ने मुख्य अतिथियों व किसानों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर डॉ पीके सिंह वैज्ञानिक उद्यान डॉ नीरज कुमार सिंह श्री सुनील कुमार डॉ पी के सिंह हॉर्टि कल्चर, डॉ पी के सिंह सी आर एस, सुनील, डॉ नीरज, अनिल कुमार पांडे संजय पांडे यंग प्रोफेशनल कुशाग्र सिंह मोहम्मद सिराज, चंद्र प्रकाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडे एवं विज्ञान केंद्र बहराइच के अध्यक्ष डीकेएम द्वारा दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button