राजस्थान

समस्त गुर्जर समाज पर गलत टिप्पणी ना करें= संजय कसाना

रिपोर्ट जयसिंह गुर्जर धौलपुर 
समस्त गुर्जर समाज पर गलत टिप्पणी ना करें= संजय कसाना
धौलपुर राजस्थान: अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने बताया कि अभी हाल में ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के इंटरव्यू में धौलपुर के सम्मानित व्यक्ति कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री द्वारा सम्पूर्ण गुर्जर समाज को आतंकी, बदमाश, और अन्य आपत्तिजनक शब्दों से अपमानित किया है वह बहुत ही निंदनीय है। दुर्गादत्त्त शास्त्री ने गुर्जर समाज को लेकर जिस तरह से गलत टिप्पणी करके अपमानित किया है उनका बतौर युवा गुर्जर महासभा का जिला अध्यक्ष होने के नाते विरोध करते हैं। उनके द्वारा सम्पूर्ण गुर्जर समाज के लिए बोले गए अभद्र और अपमानित शब्दों का प्रयोग किया है, वह किसी भी तरह से शोभा नहीं देता है। उससे गुर्जर समाज में खासा रोष व्याप्त है। जिला अध्यक्ष संजय कसाना ने कहा कि पूरे मामले को जातिगत रुप नहीं दिया जाए, धौलपुर जिले में सर्व समाज में बहुत ही सामंजस्य है, उसमें राजनीतिक फायदे को लेकर जातिगत मतभेद ना घोला जाए। अगर किसी की निजी लड़ाई है तो पूरे समाज पर गलत टिप्पणी ना करें। कसाना ने कहा दुर्गादत्त् शास्त्री जी ने गुर्जर समाज से अपशब्द बोले हैं उनको वापस लें, और अगर आगे किसी भी व्यक्ति ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए पूरे समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो गुर्जर समाज चुप नहीं बैठेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button