विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का कार्य दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होकर अंतिम प्रकाशन दिनांक 5 जनवरी 2024 तक चलेगा
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा यूपी: अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का कार्य दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होकर अंतिम प्रकाशन दिनांक 5 जनवरी 2024 तक चलेगा। उक्त के क्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि आलेख प्रकाशन दिनांक दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से अंतिम प्रकाशन दिनांक 5 जनवरी 2024 तक स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी है।


