
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
पंचायती राज विभाग में क्रियान्वित योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ किया गया.
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा पंचायती राज विभाग में क्रियान्वित योजनाओं का शिलान्यास /शुभारंभ किया गया. राज्य स्तर पर 2000 पंचायत सरकार भवनो के निर्माण का शिलान्यास किया गया जिसका लागत 4171 करोड़ रूपया है।
सीतामढ़ी जिले से संबंधित कुल 10 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का शिलान्यास किया गया।
सोनबरसा प्रखंड के विशनपुर आधार पंचायत में 313.37 लाख रुपए।
परिहार प्रखंड के बाया पंचायत में 312.16 लाख
बथनाहा प्रखंड के सहियारा पंचायत में 308.59 लाख
बथनाहा प्रखंड के बथनाहा पश्चिम पंचायत में 308.59 लाख
सुरसंड प्रखंड के रधाउर पंचायत में 310.31 लाख
सुप्पी प्रखंड के ससौला पंचायत में 310.08 लाख,डुमरा के मेथौरा पंचायत में 302.86लाख,
परसौनी प्रखंड के कठौर पंचायत में 303.90 लाख,नानपुर प्रखंड के जानीपुर पंचायत में 303.90 लाख,नानपुर प्रखंड के ही डोरपुर पंचायत में 306.31लाख के लागत से पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया गया।
राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 366 नवनियुक्त अंकेक्षकों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया वहीं राज्य सरकार के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन के अनुश्रवण हेतु ई– पंचायत पोर्टल का शुभारंभ भी किया।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सीतामढ़ी ने बताया कि जिले में 27 पंचायत सरकार भवन संचालित हैं। वहीं 33 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।65 पंचायत सरकार भवन निर्माण का अनुमोदन प्राप्त किया गया है जिसके विरुद्ध 10 का आज शिलान्यास किया गया।



