इटावा

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति 4.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज इटावा पहुंचकर छात्र छात्राओं को किया जागरुक

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति 4.0 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज इटावा पहुंचकर छात्र छात्राओं को किया जागरुक ।

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा

 

इटावा यूपी: प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4.0 (दिनांक 14.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक) के तहत आज दिनांक 19.10.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्नारा मिशन शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से संत विवेकानंद इण्टर कालेज पहुंचकर छात्र/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया, मिशन शक्ति दौड/खेलकूद प्रतियोगता आयोजित की गयी तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1090 वीमन पावर हेल्पलाइन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री कपिल देव सिंह तथा पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button