01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में प्रति मतदेय स्थल 1500 मतदाता के मानक के अनुसार भेजे गये
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा यूपी: जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसाधारण को सूचित किया है कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 10 अक्टूबर, 2023 के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 में प्रति मतदेय स्थल 1500 मतदाता के मानक के अनुसार भेजे गये प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। अनुमोदन उपरान्त विधानसभावार मतदान केन्द्र,मतदेय स्थलों का विवरण इस प्रकार है। 199-जसवन्तनगर में सम्भाजन के उपरान्त नये मतदान केन्द्रों की संख्या 336 व सम्भाजन के उपरान्त नये मतदेय स्थलों की संख्या 452, 200-इटावा में सम्भाजन के उपरान्त नये मतदान केन्द्रों की संख्या 242 व सम्भाजन के उपरान्त नये मतदेय स्थलों की संख्या 420 एवं 201-भरथना (अ०जा०) में सम्भाजन के उपरान्त नये मतदान केन्द्रों की संख्या 362 व सम्भाजन के उपरान्त नये मतदेय स्थलों की संख्या 470 है।
उन्होंने बताया कि उक्त विवरण के अनुसार जनपद में स्थित 199-जसवन्तनगर, 200-इटावा एवं 201-भरथना (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों,मतदेय स्थलों के प्रस्ताव का भारत निर्वाचन आयोग से अनुमोदन के उपरान्त विधिवत् प्रकाशन करा दिया गया है। प्रकाशित । Annexure VI पर मतदेय स्थल सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,तहसील कार्यालयों तथा जनपद के डीईओ पोर्टल पर जनसामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध है।



