रीवा

मऊगंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने नामांकन किया दाखिल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद

मऊगंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने नामांकन किया दाखिल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद

रिपोर्ट धर्मेंद्र गुप्ता मऊगंज
मऊगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने सोमवार को अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। शगुन पैलेस मऊगंज से रैली की शक्ल में कांग्रेस प्रत्याशी कलेक्ट्रेट के लिए कूच किए। इसके बाद वह कुछ समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पर्चा दाखिल किया।
मऊगंज विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बनने की चाह पाले कांग्रेस प्रत्याशी सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने पूरे लाव कश्कर के साथ सोमवार को दोपहर अपना पर्चा दाखिल कर दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button