
रामनवमी के अवसर पर मां कालिका देवी लखना मंदिर में किया प्रणाम , जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा यूपी: जनपद इटावा रामनवमी के त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत स्थित लखना मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। और मां कालिका देवी को लखना मंदिर में किया प्रणाम।
आज दिनांक 23.10.2023 को जिलाधिकारी इटावा श्री अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों द्वारा रामनवमी के त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बकेवर क्षेत्र अंतर्गत स्थित लखना मंदिर पर लगे मेले की सुरक्षा व्यवस्था एवं मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।



