इटावा

परिपेक्ष में जिले के 1509 स्कूल/ डिग्री कॉलेज के टीचर एवं 1484 लेखपाल, ग्राम प्रधान, राजस्व कानून, सचिव का आपदा प्रबंधन के संबंध में दिनांक 2 नवंबर 2023 से दिनांक 7 नवंबर 2023 तक जनपद के समस्त विकास करो में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जायेगा आयोजन

परिपेक्ष में जिले के 1509 स्कूल/ डिग्री कॉलेज के टीचर एवं 1484 लेखपाल, ग्राम प्रधान, राजस्व कानून, सचिव का आपदा प्रबंधन के संबंध में दिनांक 2 नवंबर 2023 से दिनांक 7 नवंबर 2023 तक जनपद के समस्त विकास करो में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जायेगा आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा

 

इटावा यूपी: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी लाखन सिंह प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विभिन्न आपदाओं के परिपेक्ष में जिले के 1509 स्कूल/ डिग्री कॉलेज के टीचर एवं 1484 लेखपाल, ग्राम प्रधान, राजस्व कानून, सचिव का आपदा प्रबंधन के संबंध में दिनांक 2 नवंबर 2023 से दिनांक 7 नवंबर 2023 तक जनपद के समस्त विकास करो में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उक्त के संबंध में अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि समस्त उप जिलाधिकारी पर्यवेक्षक अधिकारी एवं सहायक नोडल जिला विद्यालय निरीक्षक/ बेसिक शिक्षा अधिकारी/ समस्त खंड विकास अधिकारी कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में अपना योगदान दें और गुणवत्तापूर्ण रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम को संपादित कराए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को लघु वृत क्षेत्र तथा पावर पॉइंट के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके संबंध में समुचित व्यवस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री के रूप में विभिन्न आपदाओं के दौरान क्या करें, क्या ना करें के संबंध में तैयार की गई प्रशिक्षण के वितरित की जाएगी साथ ही आपदा में प्रभावित समुदाय को राज्य आपदा मोचक निधि गाइडलाइन के अंतर्गत दे राहत राशि से संबंधित बुकलेट भी वितरित किए जाएंगे। उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागी अपने-अपने ग्राम में ग्राम वासियों को भी जागरूक करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button