
जिला अग्निशाम कार्यालय डुमरा से दीपावली एवं छठ पूजा में अग्नि सुरक्षा से बचाव हेतु जन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक की टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रिपोर्ट विकेश कुमार पुर्वे सीतामढ़ी
जिला सीतामढ़ी में आज जिला अग्निशाम कार्यालय डुमरा से दीपावली एवं छठ पूजा में अग्नि सुरक्षा से बचाव हेतु जन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक टीम को जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री कमल सिंह , जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी राम कुमार राम, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा सीतामढ़ी जिला के सभी 17 प्रखंडों में धूम –घूम करके नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में जिला अगिंशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि विशेष पर्व त्योहारों के मौके पर लापरवाही के कारण आग लगने की घटना होने की संभावना बनी रहती है।ऐसे में जिला अग्नि शमन कार्यालय द्वारा लगातार आम आवाम को जागरूक करने की दिशा में जन जागरूकता का कार्य विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है। इस कड़ी में ही नुक्कड़ नाटक टीम के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में अगलगी से बचाव,सुरक्षा,क्या करें ,क्या नही करें के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एलईडी वाहन के द्वारा भी जनजागरूकता का कार्य दिनांक 22.10.2023 से जिला में किया जा रहा है।


