199- जसवन्तनगर, 200-इटावा एवं 201-भरथना (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदेय स्थलों की निर्वाचक नामावलियों का दिनांक 27.10.2023 को आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया
रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा यूपी: अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन ने सर्व साधारण की जानकारी हेतु सूचित किया है कि अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के अंतर्गत इस जनपद की 199- जसवन्तनगर, 200-इटावा एवं 201-भरथना (अ०जा०) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदेय स्थलों की निर्वाचक नामावलियों का दिनांक 27.10.2023 को आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है।
उन्होंने बताया है कि उक्त पुनरीक्षण हेतु निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित विभिन्न स्तरों पर जानकारी हेतु जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, कलक्ट्रेट परिसर, इटावा में डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर की स्थापना की गयी है जिसका टेलीफोन नं० 05688-250026 है तथा टोल फ्री नम्बर-1950 संचालित है।
अतः विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 से सम्बन्धित जन सुविधा हेतु निर्वाचक नामावली में नाम बढ़वाने, नाम कटवाने, नाम संशोधन करवाने तथा एक ही विधान सभा में नाम स्थानान्तरण करवाने तथा अन्य किसी जानकारी के लिये जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित काल सेन्टर के टेलीफोन नं. 05688-250026, एवं टोल फ्री नं0 1950 पर सम्र्पक कर सकते हैं।



