
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा पुलिस लाइन इटावा में फीता काटकर यातायात माह नवम्बर 2023 का किया गया शुभारंभ ..
प्रत्येक वर्ष की भांति नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है । इसके दृष्टिगत आज दिनांक 01.11.2023 को पुलिस लाइन इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गयी। आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि हादसों में मृत्यु दर बढ़ रही है । इसको रोकने के लिए हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करें । दो पहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सेफ्टी बैल्ट लगाकर वाहन ड्राइव करें । वाहन को उचित स्थान पर पार्क करे और वाहन संबंधी सभी पेपर रखे । टैम्पों चालक ओवर लोड सवारियां न भरें । वाहन को तेज गति और शराब पीकर न चलायें साथ ही बताया कि यातायात माह मनाने का उद्देश्य जनता में जागरूकता पैदा करना है ।

इसके उपरान्त ट्रैफिक संबंधी नियम और लोगों को यातायात संबंधी जानकारियां देने के लिए यातायात माह नवंबर 2023 जागरुकता रैली का शुभारंभ फीटा काटकर किया गया साथ ही लोगों को यातायात संबंधी जानकारी और जागरूकता देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम में आमजनों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । जागरुकता रैली पुलिस लाइन इटावा से रवाना होकर, नौरंगाबाद चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, नुमाइश चौराहा से वापस पुलिस लाइन इटावा में समाप्त की गयी । कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



