सीतामढ़ी

सुरसंड प्रखंड के बघाड़ी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम सीतामढ़ी

सुरसंड प्रखंड के बघाड़ी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में आम लोगों को दी गई विस्तृत जानकारी

सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत व्यवसाय विविधीकरण हेतु 546 लक्षित परिवारों को 1,18,69000=०० का चेक प्रदान किया गया। वही मनरेगा के तहत लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया गया।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा गीत एवं संगीत के माध्यम से योजनाओं का किया गया प्रचार– प्रसार

बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करें।इसे लेकर संजीदा रहे ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके। सरकार के द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं।उन योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है जब आपको, उनके बारे में पूरी जानकारी हो।:–जिलाधिकारी

 

जागरुक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। आम आवाम की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध–पुलिस अधीक्षक

सुरसंड प्रखंड के बघाड़ी पंचायत में
जिला प्रशासन द्वारा *जनसंवाद कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।

मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि
*बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करें।इसे लेकर संजीदा रहे ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके। सरकार के द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं।उन योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है जब आपको, उनके बारे में पूरी जानकारी हो।
उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्वयं जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत में जाकर लोगों को दी जा रही है। सरकार के निर्देश के आलोक में आम लोगों को जागरूक करना जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में दी जा रही जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः आप जागरूक हो इन योजनाओं का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं विभिन्न योजनाओं यथा:– स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना,कुशल युवा कार्यक्रम ,जीविका से संबंधित योजनाएं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दी गई।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग आम –आवाम की सुरक्षा के मद्देनजर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पुलिस से संबंधित किसी भी कार्यालय में आ सकते हैं। थाना से लेकर एसपी कार्यालय तक आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण को लेकर अधिकारियों को पदस्थापित किया गया है। वहीं महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां महिला पदाधिकारी एवं जवानों की प्रति– नियुक्ति की गई है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीतामढ़ी पुलिस सजग है।

जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। डीएम ,एसपी और डीडीसी ने सभी काउंटर का निरीक्षण भी किया

कार्यक्रम में विभिन्न जीविका दीदियों के द्वारा आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति के अनुभव को भी साझा किया गया।

कार्यक्रम में  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वार गीत एवं संगीत के माध्यम से योजनाओं का प्रचार– प्रसार किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सुरसंड,जिला पंचायती राज अधिकारी,जिला जन संपर्क पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय अन्य सभी पदाधिकारी गण एवं स्थानीय मुखिया जी के साथ अन्य माननीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button