Uncategorized

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, अचानक काफिले के सामने आई थी महिला

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, अचानक काफिले के सामने आई थी महिला

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम झारखंड

पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में बुधवार को उस उक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, जब प्रधानमंत्री जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड में अचानक एक महिला प्रधानमंत्री के काफिले के आगे आ गई थी।

 

झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक होने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मोदी आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय दौरे पर झारखंड गए थे

इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों में बुधवार को उस उक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया था, जब प्रधानमंत्री जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा मेमोरियल सह पार्क जा रहे थे। इसी दौरान रेडियम रोड में अचानक एक महिला प्रधानमंत्री के काफिले के आगे आ गई। महिला के अचानक कारकेड में घुसने की वजह से इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। कुछ ही सेकेंड में मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी महिला को वहां से हटाकर किनारे ले गए। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

यह कर्मचारी हुए निलंबित
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए एक एएसआई और दो कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई अबू जफर, कांस्टेबल छोटेलाल टुडू और कांस्टेबल रंजन कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान संगीता झा के रूप में हुई है। वह कथित तौर पर अपने पति से परेशान थी और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहती थी।

इसलिए महिला आई काफिले के सामने

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में झारखंड के देवघर जिले के जमुनी गांव में एक व्यक्ति से हुई थी। साल 2016 के बाद उनके बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। सिन्हा ने बताया कि महिला चाहती थी कि पति का वेतन उसके खाते में आए। इस सिलसिले में वह इस साल अक्तूूबर में प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गई थीं और वहां 10 दिन तक रहीं। हालांकि, निराशा हाथ लगी। महिला ने राष्ट्रपति से मिलने की भी कोशिश की थी। जब सभी प्रयास बेकार हो गए, तो वह देवघर में अपने ससुराल लौट आईं।

निराश होकर लौट रही थी
अधिकारी ने बताया कि महिला को सूचना मिली की प्रधानमंत्री झारखंड की राजधानी आने वाले हैं, तो वह रांची आ गईं। महिला ने मंगलवार रात रोड शो के दौरान उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन असफल रही और बुधवार को राजभवन जाने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह राजभवन से निराश होकर लौट रही थीं, लेकिन रेडियम रोड पर अचानक उन्हें प्रधानमंत्री के काफिले का सायरन सुनाई दिया और वह अचानक काफिले के सामने आ गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button