सीतामढ़ी

जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक

पंचायत उप निर्वाचन –2023 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराए जाने को लेकर की गई बैठक

समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में पंचायत उप निर्वाचन– 2023 को स्वच्छ ,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने को लेकर समीक्षात्मक बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी –सह– जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशःअनुपालन करते हुए संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यो में छोटी सी भी चूक नहीं हो ,इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित अभिलेखों को अद्धतन करेंगे। उन्होंने सभी कोषांगो के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां ससमय कर लेंगे ताकि मतदान और मतगणना में किसी भी तरह की परेशानी उत्पन्न न हो। सभी कोषांग के नोडल अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरी तत्परता के साथ कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विधि व्यवस्था कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रशिक्षण एवं सामग्री कोषांग,ईवीएम कोषांग,मतपेटिका कोषांग,आदर्श आचार संहिता कोषांग तथा अन्य कोषांगो की बारी– बारी से समीक्षा की।

पंचायत निर्वाचन– 2023 के अंतर्गत कुल 12 प्रखंडों में कुल मुखिया पद के लिए–01, कुल सरपंच पद के लिए –01
कुल पंचायत समिति सदस्य पद के लिए–02
कुल ग्राम पंचायत सदस्य पद –11 ,कुल ग्राम कचहरी के 31 पद, पर निर्वाचन होना है। कुल मतदान केंद्र की संख्या 90

नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 दिसंबर (11:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक)

नाम वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन– 20 दिसंबर को 4:00 बजे अपराह्न के बाद

मतदान की तिथि– 28.12.2023 को 7:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक

मतगणना की तिथि 30 दिसंबर को प्रातः 8:00 बजे से

बैठक में अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निर्वाचन, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी सेल के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button