पूणे

कोपा मॉल के शानदार ‘विंटरशायर’ इवेंट में पुणे के पहले क्रिसमस कार्निवल के जादू का अनुभव करें

कोपा मॉल के शानदार ‘विंटरशायर’ इवेंट में पुणे के पहले क्रिसमस कार्निवल के जादू का अनुभव करें

31 दिसंबर तक परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का मज़ा लें 

बच्चों के लिए जिंजरब्रेड हाउस, अपसाइड-डाउन फोटो ज़ोन, स्नोमैन बिल्डिंग, पेपा पिक एक्टिविटीज़ और कई मज़ेदार एक्टिविटीज़ 

शॉट और हैमलेज़ प्ले जैसी नयी खाने की जगहें और ब्रांड्स त्योहारों की खुशियां बढ़ाएंगे 

कोपा मॉल में अपने फर्री दोस्तों के साथ मज़ा लीजिए पेट-फ्रेंडली फेस्टिविटीज़ का

 

पुणे, महाराष्ट्र :   पुणे का प्रीमियर लक्ज़री लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन, कोपा यह कोरेगाव पार्क में स्थित मॉल प्रस्तुत कर रहा है पुणे का पहला क्रिसमस कार्निवल ‘विंटरशायर‘, जिसमें 31 दिसंबर 2023 तक बच्चें और पूरा परिवार मिलकर जादुई खुशियों का अनुभव कर सकते हैं।

कोपा ‘विंटरशायर‘ का सबसे बड़ा आकर्षण है 28 फ़ीट लंबा, शानदार क्रिसमस ट्री। क्रॉसवर्ड, किटस्टर्स और पिज़्ज़ा एक्सप्रेस के सहयोग से आयोजित की जा रही मज़ेदार क्रिसमस एक्टिविटीज़ के लिए बेहतरीन माहौल की शुरूआत इस क्रिसमस ट्री से ही होती है। क्रॉसवर्ड ने बच्चों के लिए क्रिसमस लाइब्रेरी रखी है, जिसमें स्टोरीटेलिंग, स्नोमैन बिल्डिंग, पेपा पिग एक्टिविटीज़ होंगी। किटस्टर्स ने क्रिसमस डूडलिंग, वूडन ऑर्नामेंट मेकिंग, मग मार्बलिंग और बॉटल लाइट पेंटिंग का आयोजन किया है। पिज़्ज़ा एक्सप्रेस ने बनाया है स्पेशल किड्स क्रिसमस मेनू जिसमें चॉकलेट ट्रीट्स और डोबॉल्स होंगे। ऑगमेंटेड रियलिटी या वीडियो रियलिटी बूथ्स के ज़रिए बच्चें सांता क्लॉज़ के साथ पिक्चर्स भी ले सकते हैं। अनोखी, अलग दुनिया में ले जाने वाला यह अनुभव बहुत ही रोमांचक साबित होगा।

‘विंटरशायर‘ का और एक हाईलाइट होगा शानदार जिंजरब्रेड हाउस जो बच्चों को इस सीज़न की गर्मजोशी और मिठास का स्वाद चखा देगा। बहुत ही मज़ेदार सेटिंग के साथ, बच्चें रॉकिंग चेयर्स पर फायरप्लेस के पास आराम से बैठकर स्वादिष्ट कूकीज़ का मज़ा ले सकते हैं।

त्योहारों की खुशियों को चारचांद लगाने के लिए, कोपा में आए हैं नए ब्रांड और खाने की जगहें। पुणे का पहला शॉट, गेमिंग और एंटरटेनमेंट ज़ोन, बच्चों की कल्पना को प्रेरित करने वाला हैमलेज़ प्ले कई सारी इंटरैक्टिव और एंगेजिंग एक्टिविटीज़ लेकर आए हैं। हाल ही में कोपा में ब्रुक्स ब्रदर्स, चिलीज़, कायमा और हेड्स अप फॉर टेल्स यह नए ब्रांड दाखिल हुए हैं। इसके अलावा, ट्रू रिलिजन, मायकेल कोर्स और टीरा ब्यूटी यह ग्लोबल ब्रांड्स भी इस महीने में आ जाएंगे। छुट्टियों में हर किसी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए यह मॉल तैयार है।

एकमात्र पेट–फ्रेंडली मॉल होना कोपा के लिए गर्व की बात है। विंटरशायर को भी उपभोक्ताओं के साथ–साथ उनके फर्री दोस्तों को भी शामिल करवाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सांता के बिना क्रिसमस कैसा? आप यहां सांता से मिल सकते हैं, उनके मेलबॉक्स में अपने दिल से लिखे हुए खत डाल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button